फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पिपिया में पेट्रोल देने पर दो पंप स्वामियों सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

पिपिया में पेट्रोल देने पर दो पंप स्वामियों सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पिपिया में पेट्रोल देने पर दो पंप स्वामियों सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
दो पंप स्वामियों सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

0 पूर्ति निरीक्षक ने पुवायां में दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। जिलाधिकारी की फटकार के बाद पुवायां के पूर्ति निरीक्षक ने पिपिया और और बोतलों में पेट्रोल बेचने पर दो पंप मालिकों और पेट्रोल बेचने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
10 नवंबर को पुवायां के गांव अगौना का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने कुछ लोगों को खोखे में बोतलों में पेट्रोल रखकर बेचने पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पेट्रोल की बोतलों को सीजकर मामले को पूर्ति निरीक्षक के जिम्मे कर दिया था। इस मामले में 20 नवंबर तक कार्रवाई नहीं होने पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को तलब कर कड़ी फटकार लगाई थी और रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक कौशल किशोर शर्मा ने बृहस्पतिवार को पुवायां के पेट्रोल पंप स्वामी जसमेल सिंह और दलजीत सिंह के खिलाफ बोतलों और पिपिया में पेट्रोल बिकवाने और दुकानों पर अवैध रूप से बोतलों में पेट्रोल बेचने वाले गांव ढकिया खुर्द के वीरेंद्र प्रसाद, जेबां के जसपाल सिंह, अवनीश कुमार और कौशल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed