{"_id":"5b0abc374f1c1b906e8b4dc5","slug":"111527430199-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
Updated Sun, 27 May 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-21,राकेश के हत्यारों को पकडने वाली पुलिस टीम और जानकारी देते एसपी डॉ.एस चनप्पा
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
पुवायां पुलिस ने किया राकेश हत्याकांड का खुलासा
प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर की गई थी हत्या
पत्नी, पत्नी का प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/पुवायां।
पुलिस ने राकेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि खुटार के गांव लक्ष्मीपुर निवासी राकेश कुमार हिमाचल प्रदेश में ट्रक चलाता था। कुछ दिन पूर्व वह घर आया था। 21 मई को उसका शव पुवायां के गांव गंगसरा में रोड के किनारे खाई में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो राकेश की गला दबाकर हत्या किए जाने क पुष्टि हुई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ.एस चनप्पा ने जिला मुख्यालय पर मीडिया को बताया कि राकेश हत्याकांड की जांच में पुलिस को पता चला कि राकेश की पत्नी किरन देवी के गांव के ही बुधपाल से अवैध संबंध थे। राकेश अवैध संबंधों के कारण पत्नी को कई बार ताकीद कर चुका था, जिससे राकेश की पत्नी और बुधपाल राकेश से नाराज रहते थे। दोनों ने मिलकर राकेश को मार देने की योजना बनाई। 21 मई को बुधपाल का साथी गांव लक्ष्मीपुर का ही कल्लू शराब पीने के बहाने राकेश को बुला लाया। खेत में बुधपाल और कल्लू ने राकेश को ज्यादा शराब पिला दी और नशा ज्यादा हो जाने पर बुधपाल ने गला दबाकर राकेश की हत्या कर दी।
इसके बाद हत्या में शामिल दोनों लोग शव को बाइक पर रखकर गांव गंगसरा के पास लाए और रोड के किनारे फेंक दिया। जांच में मृतक की पत्नी की भूमिका पाए जाने पर उसे भी 120बी का आरोपी बनाया गया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर खुटार पुवायां मार्ग पर गावं बहादुरपुर के पास इंस्पेक्टर सुधाकर पांडे, एसआई विनोद यादव, सुनील यादव, कुशलपाल ने सिपाहियों के साथ घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।