फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा कर तालाबंदी की

ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा कर तालाबंदी की

Mon, 17 Jul 2017 07:18 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा कर तालाबंदी की
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टर के किशोरी से दुष्कर्म करने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। भीड़ ने सीएचसी में ताला डाल दिया। स्टाफ से अभद्रता की और दवा लेने आए रोगियों को भगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रहे युवक सीएचसी में डाले गए तालों की चाबियां लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने ताले तुडवाकर अस्पताल खुलवाया। सुरक्षा की दृष्टि से सीएचसी पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचसी जरीनपुर में तैनात डॉ. नरेंद्र कुमार ने रविवार दोपहर गांव की एक किशोरी को अपने सहयोगी से बुलवाया और फिर उसे दवा वितरण कक्ष में बंदकर दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर डॉ. नरेंद्र और उसके सहयोगी संतोष उर्फ सतीश यादव के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन भारती ने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे सीएचसी खुलने पर ग्रामीणों ने वहां आकर हंगामा करते हुए स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी। भीड़ ने चौकीदार से सीएचसी की चाबियाें का गुच्छा छीन लिया और दवा लेने आए रोगियों को भगाकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। डॉ. भारती ने फोन से इसकी सीएमओ और थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह 11:30 बजे पुलिस लेकर सीएचसी पहुंचे। पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे लोग भाग गए। एसओ ने सीएचसी के मुख्य द्वार पर पड़ा ताला तुड़वाकर व्यवस्था सुचारू करवाई। थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की दृष्टि से सीएचसी पर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव नहीं अनुसूचित जाति का है डॉ. नरेंद्र
दुराचार का आरोपी डॉ. नरेंद्र अनुसूचित जाति का है। वह बरेली की बहेड़ी तहसील के गांव बालपुर का मूल निवासी है। चूंकि जरीनपुर क्षेत्र यादव बहुल है सो डॉ. नरेंद्र खुद को यादव बताता था। उसकी क्षेत्र के प्रभावशाली यादवों के बीच अच्छी पहचान बन गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन ने बताया कि डॉ. नरेंद्र की पोस्टिंग दिसंबर, 2016 में यहां हुई थी।
डॉक्टर की करतूत से स्टाफ शर्मसार
सीएचसी का डॉक्टर की करतूत से बेहद शर्मसार है। सोमवार सुबह गांव के लोगों के हंगामा करने के दौरान सीएचसी स्टाफ का अनहोनी को लेकर भयभीत रहा। हालांकि अब सीएचसी पर पुलिस तैनात कर दी गई लेकिन अब भी स्टाफ बेहद डरा हुआ है।

मामला निपटाने की कोशिश शुरू
पहले यहां तैनात रहा एक डॉक्टर क्षेत्र के मोअज्जिज लोगों से अपने संबंधों का वास्ता देकर किसी भी तरह आरोपी डॉक्टर को बचाने के लिए पाड़ित पक्ष से समझौता कराने को कह रहा है, लेकिन मामला अभी चूंकि ताजा है और लोगों में इसे लेकर बेहद गुस्सा है सो कोई भी आरोपी डॉक्टर की पैरवी को आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed