फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चौकीदार को बंधक बनाकर आढ़त पर लूट

चौकीदार को बंधक बनाकर आढ़त पर लूट

Sat, 30 Mar 2019 12:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर आढ़त पर लूट
निगोही। पलिया फार्म के पास सड़क किनारे आढ़त के बरामदे में सो रहे चौकीदार को सशस्त्र बदमाशों ने बंधक बना लिया और यहां से 25 हजार रुपये की नकदी और 80 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चौकीदार ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुवायां रोड स्थित गांव पलिया फार्म के पास पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव रामपुर बसंत निवासी मुन्ना सिंह की मुन्ना ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गल्ला आढ़त है। मुन्ना सिंह आढ़त बंद करके शुक्रवार शाम सात बजे घर चले गए। सड़क किनारे स्थित आढ़त पर रात में मुन्ना सिंह के गांव का ही रहने वाला चौकीदार दिनेश बरामदे में सो रहा था। रात करीब एक बजे शस्त्रों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाश चार पहिया वाहन से आ गए और चौकीदार को बंधक बनाकर आढ़त की गोलक तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये की नकदी, दो पैनल, एक बैटरा, एक हजार बोरों का गट्ठर, छह डिब्बा कोराजीन आदि सामान लूट लिया। सामान की कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। लुटेरे सारा सामान गाड़ी में भरकर और चौकीदार को भी गाड़ी में बैठाकर चल दिए और लगभग तीन किलोमीटर किमी की दूरी पर चलने के बाद चौकीदार को कच्चे रास्ते पर उतारकर चले गए। बाद में उसने मामले की जानकारी आढ़त मालिक को दी और फिर शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मामले की तहरीर मिली है, जिस तरह से घटना बताई गई है, और नामजद तहरीर दी गई है, उससे मामला पुरानी रंजिश में झूठी कहानी गढने का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलवीर सिंह, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed