{"_id":"5c967ac9bdec2213ec622288","slug":"101553365705-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पुजारी को पीटा, दी गई तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के पुजारी को पीटा, दी गई तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में शराब के नशे में धुत दबंगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की बता रही है।
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी निवासी रामकुमार व मिथलेश ठाकुरद्वारा मंदिर में विगत कई वर्षों से पूजा पाठ का कार्य करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग शराब के नशे में मंदिर में आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जमकर पिटाई लगा दी। शोर शराबा होने पर तमाम लोग जब एकत्रित हो गए। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। वहीं एस ओ जयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर वह जांच हो गए थे। जांच के दौरान पता चला की घटना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हुई है। उनके बीच पहले भी विवाद हो चुका है।