फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंजिशन युवक की हत्या कर गली में फेंका शव

रंजिशन युवक की हत्या कर गली में फेंका शव

Fri, 23 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक की हत्या कर गली में फेंका शव
शाहजहांपुर/मदनापुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव पेहना निवासी 30 वर्षीय खड़क सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा कर रही है। उसके सिर के बीचोबीच गंभीर गुम चोट लगने से मौत होना बताई गई है। सीने में भी गुम चोटें मिली हैं। परिजन भी रंजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कह रही है। मृतक का भाई हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे चाचा मोनू ने बताया कि खड़क सिंह के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। खड़क सिंह का छोटा भाई दीपू 28 मई 2018 को गांव के रवि सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद है। मोनू ने बताया कि रवि के परिजनों ने खड़क सिंह को बृहस्पतिवार को समझौता के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहीं उसकी हत्या कर दी गई और शव गली में घर के बाहर डाल दिया गया। मोनू ने बताया कि खड़क सिंह ने समझौता करने के लिए दस दिन पहले डेढ़ लाख रुपये में खेत भी बेचा था। मोनू का आरोप है कि रवि सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भतीजे की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से मौत बताई गई है। वहीं कार्यवाहक थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर अफसार मियां ने बताया कि शव पीएम को भेजा गया है। अभी पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed