फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फांसी पर झूलता मिला युवती का शव, रिपोर्ट दर्ज

फांसी पर झूलता मिला युवती का शव, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Sep 2017 06:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर झूलता मिला युवती का शव, रिपोर्ट दर्ज
बंडा (शाहजहांपुर)। एक युवती का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर निवासी छेदालाल ने बताया कि उसने अप्रैल 2014 में अपनी पुत्री 23 वर्षीय सुमित्रा देवी की शादी गांव सिंघापुर पनई के छोटेलाल से की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। पुत्री की ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लोग शादी के कुछ दिन बाद ही बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। उसके असमर्थता जताने पर सुमित्रा का उत्पीड़न किया जाने लगा। जानकारी पाकर उसने पंच फैसला भी कराया, लेकिन पुत्री का उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन

आरोप है बृहस्पतिवार की रात पुत्री की ससुरालवालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। उधर, छाटेलाल का कहना है कि पत्नी ने आत्महत्या की है। रात में जागने पर उसे शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छेदालाल की तहरीर पर सुमित्रा के पति छोटेलाल, ससुर नन्हे लाल, सास नत्था देवी और ननद मीरा देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नन्हे लाल और नत्था देवी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed