फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बच्ची की मौत के मामले में डॉक्टर सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज

बच्ची की मौत के मामले में डॉक्टर सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Aug 2017 06:51 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत के मामले में डॉक्टर सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज
पुवायां (शाहजहांपुर)। रविवार रात बच्ची की मौत के मामले में डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार रात पुवायां के एक निजी अस्पताल में सात माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बच्ची के पिता ने डॉक्टर और कंपाउडर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव बढ़ारू बिजला के मनोज राजपूत ने कहा कि रविवार दोपहर दो बजे उसने अपनी पुत्री को डॉक्टर एसके वर्मा के अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान लाभ नहीं होने पर उसने कंपाउडर से कहा कि दवाई और इंजेक्शन देने के बाद से बच्ची की हालत ज्यादा खराब हो गई है। डॉक्टर को बुलाकर बच्ची को दिखवा दें, लेकिन कंपाउडर ने डॉक्टर को बुलाने में आनाकानी की। विरोध करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर होने पर डॉक्टर मौके पर आए और बच्ची को देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही उसे फौरन अस्पताल से ले जाने को कहा। मनोज का आरोप है कि डॉक्टर और कंपाउडर की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, डॉ एसके वर्मा ने मनोज के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि अस्पताल लाए जाने के समय ही बच्ची की हालत खराब थी। उसे बाहर ले जाने कहा गया, लेकिन मनोज बच्ची को नहीं ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed