फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सोने का सिक्का दिखाकर ठगने वाले तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime
असली सोना दिखाकर नकली सोना देकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में रविवार की रात नौ बजे रिंगरोड स्थित होमगार्ड कार्यालय के पास मुठभेड़ के दौरान तीन ठगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास एक असली सोने का सिक्का और 230 पीली धातु के सिक्के बरामद हुए हैं। उनके पास से तमंचे और कारतूस भी मिले। सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार की रात थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और एसओजी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रिंगरोड स्थित होमगार्ड कार्यालय के पास से तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने एक असली सोने का सिक्का और पीली धातु के एक किलो से ज्यादा के 230 सिक्के बरामद किए हैं।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक मोबाइल मिला है। तीनों आरोपी पहले किसी ग्राहक की तलाश करते हैं। इसके बाद ग्राहक को सस्ते दामों पर असली सोने का सिक्का दिखाकर सौदा करते हैं। इसके बाद तय स्थान पर बुलाकर उनको पीली धातु के नकली सिक्के देकर सौदा कर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जो ग्राहक धोखाधड़ी की घटना को भांप लेते थे, उनसे आरोपी तमंचे के बल पर रुपये छीनकर भाग जाते थे। पकड़े गए आरोपी सुखदेव विवासी रत्नकुंडा थाना पुवायां, शकील और मेहंदीहसन मोहल्ला ढका थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद के सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
खुदाई में निकले सोने का देते थे हवाला
आरोपी शकील करीब चार साल पहले इसी तरह की घटना में जेल जा चुका है और आरोपी सुखदेव चार साल पहले अपहरण के मामले में जेल गया था। दोनों की जेल के अंदर दोस्ती हो गई थी उसके बाद बाहर निकलकर दोनों ने फिर से असली सोने के सिक्के दिखाकर नकली पीली धातु के सिक्के देकर धोखाधड़ी करने लगे।
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गैंग का एक सदस्य ग्राहकों को ढूंढकर उसको खुदाई के दौरान सोना मिलने की बात बताकर सस्ते दामों दामों पर सौदा करने की बात करता है। ग्राहक जब तैयार हो जाता है, तब उसको तय स्थान पर बुलाकर असली सोने का सिक्का व अन्य सोने की चीजे दिखाकर ग्राहकों का भरोसा जीतते हैं। सौदा तय होने पर उनको नकली पीली धातु के सिक्के देकर धोखाधड़ी कर चले जाते हैं।

पूछताछ के दौरान आसपास जिलों में कई घटनाएं करना आरोपियों ने कुबूला है, लेकिन कहीं भी हाल के दिनों में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस गैंग के कई अन्य साथी भी इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। जिनके बारेे में पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed