{"_id":"6132759b8ebc3eb750291c10","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4584506151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सात ई-रिक्शा समेत छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सात ई-रिक्शा समेत छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
1ीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में ई-रिक्शा चोरी के छह आरोपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी करने और बेचने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सात रिक्शे बरामद कर लिए हैं। पुलिस एक भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
बृहस्पतिवार की शाम 6: 55 बजे मुखबिर की सूचना पर कटरा पुलिस ने विश्राम होटल के पास मोहित कुमार निवासी कीरतपुर विहारी थाना जैतीपुर और जावेद निवासी सराय, कटरा को चोरी के एक ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जैतीपुर रोड पर मंदिर के सामने तालाब के किनारे मुरारीलाल निवासी लालपुर बड़ागांव, थाना जैतीपुर, दृगपाल निवासी, ग्राम खंडसार, इमरान निवासी निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, अशोक निवासी ग्राम खंडसार थाना कटरा को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अफरोज भाग गया। इनके पास से पुलिस को छह ई-रिक्शे बरामद हुए हैं। ई-रिक्शों का विवरण जांचा गया तो दो ई-रिक्शे की चोरी की रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज होने की बात सामने आई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अफरोज, मोहित दिल्ली, नोएड़ा, गाजियाबाद से ई-रिक्शा चोरी कर लाते थे और मुरारीलाल, दृगपाल, इमरान, अशोक के माध्यम से 15-30 हजार रुपये में बेच देते थे। जिसको ई-रिक्शा देते थे, उसको फर्जी रसीद बनाकर दे देते थे। दिल्ली में ई-रिक्शा पर रजिस्टेशन नंबर होता है और यहां पर बिना नंबर के भी ई-रिक्शा चलते हैं। दिल्ली से ज्यादा दूरी होने के कारण ई-रिक्शा मालिकों द्वारा ई-रिक्शा को पहचानने का भी खतरा नहीं रहता। वे लोग दिल्ली से ई-रिक्शा चोरी कर दो-तीन दिन में यहां पहुंच जाते थे। रास्ते में हाईवे किनारे होटलों पर ई-रिक्शा को चार्ज कर लेते थे।
विज्ञापन
एसपी एस. आनंद ने बताया कि अन्य ई-रिक्शे के बारे में जानकारी की जा रही है।