फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

कार हटाने के विवाद में डॉक्टर दंपती को पीटा

Sun, 25 Jul 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। गांव स्थित घर जा रहे डॉक्टर दंपती की कार को घेर कर पिटाई कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग निवासी डॉ. आशुतोष चौहान खुटार सीएचसी पर डेंटल सर्जन हैं। उनकी पत्नी संजू चौहान गांव भूड़ा मैनारी में रतन द मेडिसिटी में डेंटल सर्जन है। डॉ. आशुतोष चौहान ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी समाप्त करने के बाद कार से घर जा रहे थे। गांव में राजेश सिंह के घर के पास पहुंचे तो राजेश सिंह के रिश्तेदार उनके घर आए थे और उन लोगों ने अपनी कार रास्ते में खड़ी कर रखी थी। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर बैक करते समय उनकी कार में टक्कर मार दी गई। इस बीच राजेश सिंह, संजीव सिंह, अनिल सिंह, शिवम सिंह, धर्मपाल सिंह और उनके चार रिश्तेदार लाठी, डंडे लेकर आ गए। आरोपियों ने उनको कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। पत्नी संजू चौहान ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया और धक्का देकर नाली में गिरा दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने डॉ. आशुतोष को बचाया। डॉ. आशुतोष ने बताया कि राजेश सिंह इससे पूर्व गांव लखोहा में छोटेलाल की हत्या में जेल गए थे और इस समय जमानत पर छूटे हुए हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मार देने की धमकी दी है। इससे वह और परिवार के लोग परेशान हैं। उन्होंने इससे पूर्व आरोपियों के खिलाफ एक शिकायत की थी, जिस कारण आरोपी उनसे रंजिश मानते हैं। पुलिस ने डॉक्टर दंपती की ओर से पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed