{"_id":"60fc6bcb8ebc3e587e1aa492","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly454215175","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में फल विक्रेता को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में फल विक्रेता को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला मेहमान शाह में एक फल विक्रेता को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने अपने सगे मामा और ममेरे भाइयों पर लेनदेन के विवाद में हमला किए जाने का आरोप लगाया है। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी सल्लू (29) फल विक्रेता हैं। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वह फल लेने के लिए रोजा मंडी स्थित आढ़त पर जा रहे थे। आरोप है कि घर से थोड़ी दूर पर सल्लू के सगे मामा व दो भाइयों ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर पेट में दाहिनी तरफ गोली मार दी। गोली लगते ही सल्लू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर जब तक मोहल्ले वाले एकत्रित हुए तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिवार वालों ने घायल अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर राजघाट चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ की। सल्लू के मुताबिक उसके मामा ने करीब एक वर्ष पूर्व उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। कई बार तगादा करने के बावजूद पैसे वापस नहीं कर रहे थे। इसी बात को लेकर एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। मामले में सल्लू के भाई सैय्यद अली की ओर से घटना की नामजद तहरीर दे दी गई है। सीओ सिटी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित फल विक्रेता के परिवार वालों ने घटना की काफी देर बाद जानकारी दी है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और मौके पर साक्ष्यों को जुटाकर जांच कराई जा रही है जांच में जो भी सामने आएगा उसी आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।