फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

प्रेमिका के साथ कमरे में था शिक्षामित्र, पत्नी ने पकड़वाया

Thu, 15 Jul 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। एक शिक्षामित्र ने प्रेमिका को कमरे पर बुलाया तो पत्नी ने पुलिस बुलाकर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़वा दिया। शिक्षामित्र की पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव के स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र की पत्नी ने बताया कि 19 वर्ष पहले उसकी शादी बंडा क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। उसकी एक पुत्री भी है। शादी के कुछ समय बाद उसके पति को शिक्षामित्र की नौकरी मिल गई। पास के ही एक गांव में उनके पति की ननिहाल भी थी। ननिहाल आने जाने के दौरान उसके पति के एक विवाहिता से प्रेम संबंध हो गए। प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद उनका पति आए दिन पिटाई और शोषण करने लगा। पति उसे छोड़ देने की धमकी भी देने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि नवंबर 2020 में उसे करंट लगाकर मारने की कोशिश भी की गई। काफी दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी जान बच सकी।
बुधवार को उसके पति ने नव निर्मित मकान में अपनी प्रेमिका को बुला लिया। शिक्षामित्र पर निगाह रख रही उसकी पत्नी को जानकारी मिली तो उसने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस शिक्षामित्र को थाने ले आई। थाने में भी शिक्षामित्र और उसकी पत्नी के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। पुलिस ने बताया कि शिक्षामित्र ने दूसरी शादी कर ली है। पहली पत्नी की ओर से कुछ दिन पहले रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed