{"_id":"60e5f4f58ebc3e771a30c143","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly452375032","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बंदूक लेकर कर रहा था डांस, शस्त्र देने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बंदूक लेकर कर रहा था डांस, शस्त्र देने वाले को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। करीब सात दिन पहले शादी समारोह में डीजे पर नाबालिग अवैध बंदूक लेकर डांस करने लगा। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने नाबालिग को बंदूक देने वाले लड़की के चाचा पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी सोनपाल के घर करीब छह-सात दिन पहले उनकी भतीजी की शादी थी। शादी के दौरान डीजे पर गांव के बच्चे डांस कर रहे थे। तभी सोनपाल ने डांस कर रहे एक नाबालिग को बंदूक देकर डांस करने के लिए कहा। इसके बाद नाबालिग बंदूक लेकर डांस करने लगा। इसी बीच किसी ने बंदूक लेकर डांस कर रहे नाबालिग का वीडियो बना लिया। वीडियो थाना प्रभारी तक पहुुंचा, लेकिन तब तक नाबालिग जिले से बाहर काम करने के लिए जा चुका था। पुलिस ने नाबालिग को पूछताछ के लिए बुलाया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सोनपाल ने बंदूक देकर डांस करने के लिए कहा था। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने बंदूक देेने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके पास से शस्त्र बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।