फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

चावल के कागज नहीं दिखा सका व्यापारी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Jun 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। करीब पांच दिन पहले जलालाबाद में भारी मात्रा में पकड़े गए चावल के मामले में अब कार्रवाई हो सकी है। कोई कागजात न दिखाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक की ओर से आरोपी व्यापारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अलावा सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक वीरपाल की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 जून को देर शाम एसडीएम सौरभ भट्ट की सूचना पर वह नायब तहसीलदार धीरेश सिंह के साथ सिकंदरपुर को जाने वाली रोड पर स्थित एक निजी गोदाम पर पहुंचे। वहांगोदाम के बाहर सौ चावल के बोरे मिले। साथ ही गोदाम में अलग-अलग स्थानों पर रखे बोरों को मिलाकर 464 चावल के बोरे बरामद हुए। जिनका वजन 276 क्विंटल था। इस दौरान वहां मौजूद चावल मालिक जलालाबाद के सरैया मोड़ निवासी अजीत गुप्ता से चावल संबंधी कागजात दिखाने को कहा गया। आरोप है कि तभी व्यापारी ने उन लोगों के साथ अभद्रता की और मौके से भाग निकला। इसके बाद बरामद चावलों को सुपुर्दगी में देकर व्यापारी को कागजात दिखाने की सूचना भिजवाई गई लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी व्यापारी ने चावल कहां से खरीदे, इसके बारे में न कोई जानकारी नहीं दी और न ही कागज दिखाए। गोदाम के बाहर न कोई बोर्ड लगा था और न ही स्टॉक संबंधी कोई जानकारी चस्पा थी। इस संबंध में की गई जांच में प्रथमदृष्टया यह पाया गया कि वह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का था और सरकारी बोरो को बदलकर उनका वजन भी कम-ज्यादा करके प्राइवेट बोरो में भर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि व्यापारी को कई बार कागज लेकर आने की सूचना भिजवाई गई जो प्रस्तुत नहीं किए गए। डीएम की अनुमति के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed