फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

चुनावी विवाद में पथराव, 35 लोग नामजद

Sun, 09 May 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। चुनावी विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, मारपीट होने पर दोनों ओर से 35 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने की धारा भी लगाई गई है। रिपोर्ट आठ मई को दर्ज हुई है।
विज्ञापन

गांव खिरिया पाठक निवासी शरीफउल्ला खां ने पुलिस को बताया उनके गांव में मेहराज की पत्नी शायस्ता प्रधान चुनी गई थीं। पांच मई को शाम सात बजे शायस्ता के पति मेहराज खां, असलम खां, सदाकत खां, नफासत खां, जियाउल्ला खां, अनीश अहमद, रोहिल, जुल्ला खां, रकीम, आरिफ, शान मोहम्मद सहित 20 अज्ञात लोग जीत का जश्न मना रहे थे। प्रधान शायस्ता के कहने पर उक्त लोग पटाखे दाग रहे थे और जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। आरोपी उनके घर के पास आकर शोर शराबा करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसकी कंबाइन और ट्रैक्टर को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव से उनका लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष से मेहराज खां ने गांव के तौहीद हसन, तनवीर हसन, मतलूब हसन, अय्यूब हसन, शरीफुल्ला खां, निजाकत खां, नफीस खां, मुनीश खां, मोईश खां, आमीर खां, मुशीर खां, जलीस खां, अली मोहम्मद, फिरोज खां, मुनीम खां, गुड्डू खां, पप्पू खां, कल्लू खां, हसीम खां, आमीन खां, नन्हें, बलील खां, इदरीश खां के खिलाफ बलवा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर ने बताया कि दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed