फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

कोरोना संक्रमित के शव से जेवर चोरी, पुलिस पड़ताल में जुटी

Sun, 09 May 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती महिला की मौत के बाद पति ने अस्पताल स्टाफ पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। पति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी प्रमोद कुमार वर्मा ने अपनी पत्नी प्रेमवती (48) की तबीयत खराब होने पर सात मई को ओसीएफ अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर रेफर किया गया था। इसके बाद प्रमोद ने पत्नी को तिलहर क्षेत्र के बंथरा के पास स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रात करीब 8:30 पर डॉक्टर ने उनकी मौत की खबर दी थी। पति प्रमोद का आरोप है कि उसकी पत्नी सोने की चेन, कुंडल, आदि पहने थीं।
विज्ञापन

जब श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार से पहले पत्नी का चेहरा देखा तो जेवर गायब थे। पति का आरोप है कि वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने जेवर चोरी कर लिया। प्रमोद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं तिलहर थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि वाट्सएप के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जिसकी जांच शुरू कर दी है। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता विपिन शुक्ला ने बताया कि ऐसा आरोप पहली बार लगा है। आरोप निराधार हैं। जिस वक्त मरीज को भर्ती कराया गया था उसकी हालत काफी गंभीर थी। स्टाफ ने भर्ती करने से मना भी किया था लेकिन तीमारदारों ने काफी दबाव बनाने के बाद मरीज को भर्ती कराया था। तीन घंटे बाद ही मरीज की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed