{"_id":"6081d1208ebc3e24566158a8","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4447010151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी, पुलिस और आबकारी टीम ने पकड़ी अरूणाचल प्रदेश की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी, पुलिस और आबकारी टीम ने पकड़ी अरूणाचल प्रदेश की शराब
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मुठभेड़ में छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास अरुणाचल प्रदेश की शराब, नशीली गोलियां और तमंचे बरामद हुए।
थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिहं ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पौने चार बजे एसओजी, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर पुवायां खुटार रोड पर गांव नत्थापुर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक अर्टिगा गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रूकवा लिया और उसमें सवार थाना सदर बाजार के गांव चिनौर निवासी राजू, थाना आरसी मिशन निवासी शिवम, हरदोई के थाना पिहानी के गांव पंडरवा निवासी विपिन कुमार, पुवायां के गांव दिउरिया के मूल निवासी और वर्तमान में शाहजहांपुर के टाउनहाल निवासी रामगोपाल, खुटार के हीरपुर फार्म निवासी हरजिंदर सिंह, थाना रौजा के मोहल्ला लोधीपुर निवासी राजीव कुमार सिंह को पकड़ लिया।
आरोपियों के पास से तीन तमंचे, गत्ते की 30 पेटियों में ड्रीम गर्ल ब्रांड की विहस्की के 1430 पौवे, सोलजर ब्रांड के 159 खाली पौवे, ड्रीम गर्ल शराब के 48 खाली पौवे, सुपीरियर ब्रांड के 180 ढक्कन, नशीली गोलियों के सात पत्ते, 20 लीटर शराब, आठ मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण शराब की मांग तेजी से बढ़ी है। इस कारण वे गैर प्रांतों की शराब मंगवाकर लोगों को बेचते हैं। खाली पौवों में पानी मिलाकर और कच्ची शराब भरकर बेचे जाने की तैयारी थी। ड्रीम गर्ल विहस्की अरुणाचल प्रदेश में ही बिकती है।