{"_id":"607f29fe8ebc3e590f3cfb6a","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4445135145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में फार्मर के घर से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में फार्मर के घर से नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
दिउरिया गुटैया में चोरों का सुराग लगाता खोजी कुत्ता
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। पुवायां के गांव दिउरिया गुटैया में एक फार्मर के यहां से चोर नकदी, जेवर चोरी कर ले गए हैं। चोरी की जानकारी पाकर एसओजी टीम, फोरेसिंक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड और दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। खुद सीओ भी तीन घंटे तक मौके पर ढटे रहे, लेकिन पुलिस चोरी के मामले को मामूली चोरी की घटना बता रही है। बड़ा सवाल है कि बड़ी चोरियों में इस तरह जांच नहीं की जाती तो मामूली चोरी में भारी अमला क्यों जुटाया गया। चोरी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
गांव दिउरिया गुटैया निवासी अवतार सिंह के यहां चोर सोमवार की रात दीवार के सहारे अंदर घुस आए और दूसरी मंजिल पर कमरे से तमाम नकदी, जेवर चोरी कर खिसक गए। मंगलवार सुबह चोरी का पता चलने पर परिवार में खलबली मच गई। सूचना पाकर पुवायां के कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, खुटार के थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह, सीओ नवनीत कुमार नायक, एसओजी प्रभारी रोहित सिंह, फोरेसिंक एक्सपर्ट संजीव कुमार, डाग स्क्वाड प्रभारी नीत प्रकाश और पवन कुमार आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस यहां दो घंटे तक जांच करती रही। सीओ भी काफी देर तक मौके पर रहकर पुलिस टीम का निर्देशित करते रहे। इससे भारी नकदी, जेवर चोरी होने की सूचना फैल गई।
इस संबंध में अवतार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात चोरों ने उनके घर से सेफ में रखे जेवर और नकदी चोरी कर ली है। रिपोर्ट में चोरी गई राशि और जेवरों का कोई जिक्र नहीं किया गया है। अवतार सिंह ने मीडिया को भी कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। खोजी कुत्ता जैक फार्म के अंदर ही घूमता रहा।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए चोर
पुवायां। अवतार सिंह के फार्म हाउस पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरो की फुटेज से पता चला है कि चोर रात एक बजे अवतार सिंह के यहां घुस और चोरी कर खिसक गए। सीसीटीवी फुटेज में चारो चोर ढाठा बांधे दिख रहे हैं। चोरों ने पड़ोस के निर्मल सिंह के यहां भी चोरी का प्रयास किया लेकिन जाग हो जाने से चोर भाग निकले।
चोरों का बड़ा गैंग सक्रिय होने का अंदेशा
पुवायां। गांव जसवंतापुर के बाद दिउरिया गुटैया औक्र निगोही क्षेत्र में बढ़ी चोरियों से पुलिस सतर्क हो गई है। सीओ नवनीत कुमार नायक का मानना है कि चोरी को घटनाओं को जिस तरह से अंजाम दिया जा रहा है, इससे अंदेशा है कि चोरों का बड़ा गैंग सक्रिय है। पुलिस दिउरिया गुटैया में घटना स्थल के आसपास मोबाइलों की लोकेशन आदि की जानकारी लेने में भी जुटी है।
अवतार सिंह के यहां से दस हजार रुपये और जेवर चोरी हुए हैं। चोरी की घटना छोटी है, लेकिन चोरी हुई है, इस कारण चोरी की गहनता से जांच की जा रही है। चोरो का घटनाओं को अंजाम देने का जो पैटर्न है उसकी भी जांच की जा रही है। - नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां

दिउरिया गुटैया में फोरेसिंक टीम से बात करती पुलिस- फोटो : POWAYAN