फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सट्टा किंग वेदव्यास का मकान कुर्क

Wed, 21 Apr 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। सट्टा किंग वेदव्यास उर्फ वेदी पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर पुलिस और सदर तहसीलदार ने संयुक्त रूप से चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित संपत्ति को कुर्क किया। सट्टा किंग पर गंभीर धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शहर के कुछ हिस्से अभी भी ऐसे हैं जहां पर धड़ल्ले से सट्टे का कारोबार चल रहा है। चौक कोतवाली क्षेत्र के खलील गर्वी निवासी वेदव्यास उर्फ बेदी जिले में सट्टा किंग के नाम से जाना जाता है। कुछ माह पहले वेदव्यास पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। इसमें वह फरार चल रहा है। वेदव्यास ने सट्टे के कारोबार से अकूत संपत्ति बना ली है। इसको कुर्क करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल और सदर तहसीलदार ने संयुक्त रूप से डीएम इंद्र विक्रम सिंह से आदेश मिलते ही मोहल्ला हुंडालखेल स्थित वेदव्यास उर्फ बेदी के मकान को कुर्क कर दिया। पुलिस ने कुर्क किए गए मकान की कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातों रात अमीर बनने का सपना देखते हैं गरीब
शहर की हर गली और मोहल्ले में वेदव्यास उर्फ बेदी के नाम से लोग सट्टे का अवैध धंधा करते हैं। गरीब ठेला, ई रिक्शा और मजदूरी करने वाले लोग सट्टा खेलने के लिए सबसे आगे रहते हैं। यही गरीब जल्द अमीर होने का सपना देखते हैं। और खून पसीने की गाड़ी कमाई सट्टे के कारोबार में झोंक देते हैं। पुलिस की सरपरस्ती में सट्टा किंग का कारोबार पिछले कई सालों से फलता फूलता रहा। कुछ माह पहले एसओजी ने चौक कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिटी कॉलोनी में उसके अड्डे पर छापा मारा था। जहां से पुलिस ने कई सटोरियों को गिरफ्तार किया था। सट्टे के 16 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की थी। एसओजी की कार्रवाई ने चौक कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे।

गैंगस्टर की कार्रवाई में वेदव्यास उर्फ बेदी फरार चल रहा है। उसके एक मकान को कुर्क किया गया है। सट्टे से कमाई गई अन्य संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed