{"_id":"607dcf9e8ebc3ebd0a68f3bf","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4444148142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा करके सरकारी जमीन पर तैयार की गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा करके सरकारी जमीन पर तैयार की गेहूं की फसल
विज्ञापन
पुवायां। झाबर में दर्ज सरकारी करीब 11 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके गेहूं की फसल तैयार कर ली। एसडीएम के आदेश पर सोमवार को सरकारी जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल कुर्क करके कटवा लिया गया है। राजस्व टीम ने गेहूं की नीलामी भी करा दी।
पुवायां इलाके के गांव सतवां बुजुर्ग में झाबर में दर्ज सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके गेहूं की फसल तैयार कर ली। इस मामले की शिकायत एसडीएम सतीश चंद्रा के पास पहुंची। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 15 अप्रैल को कानूनगो रामदास भारती के नेतृत्व में लेखपाल रोहित कुमार, श्रीपाल सिंह, राममोहन की टीम का गठित करके झाबर की जमीन का सीमांकन कराया। साथ ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया था। एसडीएम ने अवैध कब्जा करके सरकारी जमीन पर तैयार की गई फसल को कुर्क करने का आदेश भी दिया था।
राजस्व टीम ने झाबर की पैमाइश कर उस पर खड़ी गेहूं की फसल को कुर्क करने के बाद कटवा लिया। अवैध कब्जा कर बोई गई फसल में 27 क्विंटल गेहूं निकला। राजस्व टीम ने गेहूं 53 हजार रुपये में नीलाम कर दिया है।
विज्ञापन
झाबर की भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को कटवाकर नीलाम करा दिया गया है। राशि सरकारी कोष में जमा कराई जाएगी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। - सतीश चंद्रा, एसडीएम, पुवायां