{"_id":"60773abd8ebc3e59274e1538","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4439398200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी पत्नी व प्रेमी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी पत्नी व प्रेमी जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का शव घर में पड़ा मिला था। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक की पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक युवक शव घर में पड़ा मिला था। परिजन उसकी हत्या का आरोप पत्नी एवं उसके प्रेमी पर लगा रहे थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की फंदे से लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका विगत दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की फोन पर रोज बात होती थी। यह बात युवक की जानकारी में आ चुकी थी। इसे लेकर दंपती के बीच अक्सर तकरार होती थी। आरोपी सर्वेश करीब पांच दिनों पहले युवक के घर आकर रहने लगा था। घटना से एक दिन पूर्व रात में दंपती के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी की हरकतों तंग आकर युवक रात में घर में बने शौचालय में चला गया और गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो दोनों ने झांक कर देखा। पत्नी ने प्रेमी की मदद से जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर उसे फंदे से नीचे उतारा।