फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मासूम को उठा ले गया आइसक्रीम विक्रेता

Thu, 15 Apr 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा में आइसक्रीम खिलाने के बहाने एक व्यक्ति सात साल के बच्चे को उठाकर ले गया। बुधवार दोपहर तीन बजे वारदात के बाद परिजनों ने शाम को रोजा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान मालिक और फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी मेहंदी हसन का सात साल का पोता सैफ अली घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव में एक आइसक्रीम विक्रेता ठेली लेकर पहुंचा। सैफ को आइसक्रीम खिलाने के बहाने से वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बच्चा जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। साथ में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को बताया कि सैफ आइसक्रीम वाले के साथ देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजन शाम को चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। दिनदहाड़े बच्चे के अपहरण की सूचना पाकर रोजा पुलिस हरकत में आई। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे और आइसक्रीम विक्रेता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को आइसक्रीम विक्रेता अपने एक साथी के साथ हथौड़ा गांव में मुकेश पांडेय के मकान में किराए पर रहने आया था। मकान मालिक ने एक व्यक्ति को किसी तरह की जांच पड़ताल किए बिना कमरा किराए पर दे दिया। उधर, इलाके में स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक ने भी बगैर जांच और आईडी प्रूफ जमा कराए उसको आइसक्रीम की ठेली किराए पर दे दी। दोनों की लापरवाही सामने आते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथौड़ा गांव से बच्चा गायब हुआ है। जानकारी मिली है। आइसक्रीम बेचने वाला बच्चे को ले गया है। बच्चे और आइसक्रीम विक्रेता की तलाश की जा रही है। - डीके शर्मा, रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed