फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

विधायक के बेटे ने धमकाया, स्टाफ ने जान का खतरा जताया

Wed, 24 Mar 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर में सीएमएस को ज्ञापन देते राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्टाफ। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हर्ष कंपनी के जरिए हुई भर्तियों को लेकर ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद ने सहायक नर्सिंग अधीक्षक को धमका दिया। आरोप है कि विधायक पुत्र ने सहायक नर्सिंग अधीक्षक केे साथ गालीगलौज की और नौकरी से निकलवाने की धमकी तक दे डाली। विधायक के बेटे की धमकी से नर्सिंग स्टाफ सहमा हुआ है। राजकीय नर्सिंग संघ की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। इधर, विधायक के बेटे ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार के नाम प्रभारी सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा को दिए ज्ञापन में राजकीय नर्सेज संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हर्ष कंपनी की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्तियां की गईं हैं। कंपनी द्वारा फरवरी में लिस्ट का नवीनीकरण किया गया था। इससे ददरौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह को एतराज था। आरोप है कि उन्होंने तीन परिचित कर्मचारियों को लगाए जाने को लेकर दबाव बनाया था। इसे लेकर वह पूर्व में भी अभद्र व्यवहार कर चुके थे। आरोप है कि 22 मार्च को सुबह करीब 10:15 बजे विधायक पुत्र अरविंद, विधायक के प्रतिनिधि, उनके गनर समेत तीन-चार लोगों ने सीएमएस कार्यालय के सामने सहायक नर्सिंग अधीक्षक ललित मोहन को रोक लिया। उनसे अभद्र व्यवहार करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि विधायक पुत्र ने गालीगलौज करते हुए नौकरी से निकलवाने और एफआईआर कराने की धमकी तक दे डाली। संगठन ने प्राचार्य को बताया कि लिस्ट का नवीनीकरण कंपनी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की सहमति के बाद होता है। नर्सिंग अधीक्षक को केवल कर्मचारियों से कार्य कराने के लिए सूची का प्रेषण किया जाता है। इसमें सहायक नर्सिंग अधीक्षक की कोई भूमिका नहीं होती। इसके बावजूद विधायक पुत्र द्वारा किया गया व्यवहार बेहद निंदनीय है और इससे स्टाफ डरा हुआ है। अगर स्टाफ के किसी सदस्य के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी अरविंद सिंह की होगी। इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय नर्सेज संघ की जिलाध्यक्ष गीता देवी, मंत्री ललित मोहन, उपमंत्री सुमनलता पटेल, संरक्षक संदेश कुमार, उपाध्यक्ष एलिसा आर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनू मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
कर्मचारियों की नियुक्ति व उन्हें निकाले जाने की संपूर्ण जिम्मेदारी हर्ष कंपनी व मेडिकल कॉलेज प्रशासन की होती है। इससे उनका कोई वास्ता नहीं है। इसके बावजूद विधायक पुत्र अरविंद सिंह उनसे अभद्रता कर रहे हैं। फिलहाल प्राचार्य को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। - ललित मोहन, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, राजकीय मेडिकल कॉलेज
ज्ञापन कोई भी किसी के खिलाफ दे सकता है। घटना की जानकारी नहीं है। - मानवेंद्र सिंह, भाजपा विधायक, ददरौल विधानसभा
कर्मचारियों को तनख्वाह देने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसकी शिकायत करने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पास गए थे। मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर हमने अभद्रता की है तो सीसीटीवी फुटेज निकालकर देख सकते हैं। आरोप निराधार हैं। मेडिकल कॉलेज में धांधली से मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को अवगत करा दिया गया है। - अरविंद सिंह, भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के पुत्र।

मामला संज्ञान में आया है। आपसी समझौते से मामला निस्तारित कर लिया गया है। रिश्वत लेने के आरोप की लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच कराई जाएगी। - डॉ. अभय कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed