{"_id":"603e8a488ebc3ed8312d328a","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly439194913","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की तबीयत में सुधार नहीं, बातचीत बंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की तबीयत में सुधार नहीं, बातचीत बंद की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती छात्रा की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं है। बमुश्किल वह कुछ खा-पी पा रही है। डॉक्टर धीरे-धीरे तबीयत में सुधार होने की बात कह रहे हैं।
22 फरवरी को तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ पर जली हुई हालत में मिली एसएस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को लखनऊ के सिविल हॉस्पितल में भर्ती कराया गया था। छात्रा की मां ने बताया कि बिटिया की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं है। वह खा-पी नहीं रही है। मंगलवार को उसने थोड़ी दाल और थोड़ा पपीता खाया है। उठकर बैठ नहीं पा रही है। मां के मुताबिक छात्रा बात नहीं कर रही है। कुछ पूछने पर झुंझला जाती है। डॉक्टर का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है लेकिन दवा धीरे-धीरे असर कर रही है। हालांकि छात्रा के परिजन इलाज की व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने बयान दर्ज कराए थे कि उसे उसकी सहेली पिंकी ने कॉलेज से बाहर मिलने की बात कहकर भेजा था। बाद में कॉलेज के छात्र मनीष, सुभाष और पिंकी के फुफेरे भाई राजू ने तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास एक बाग में उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी और विरोध पर केरोसिन डालकर जला दिया था। संवाद