फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

हाईवे और कोतवाली में महिला का जमकर हंगामा

Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। शराब के नशे में एक महिला ने पहले हाईवे और फिर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल महिला को समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम एक महिला ने शराब के नशे में पुवायां में खुटार रोड पर हंगामा किया। उसने जलजीरा बेच रहे एक ठेले वाले के मटके आदि तोड़ दिए और उसके ठेले से चाकू उठाकर खूब हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली लाई। कोतवाली में भी महिला काफी देर तक हंगामा करती रही, लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
उधर जलजीरा बेचने वाले की पत्नी भी कोतवाली आ पहुंची। इसके बाद दोनों महिलाओं की कोतवाली में ही हाथापाई हो गई। तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई और किसी तरह नशे में धुत महिला को समझाकर घर भेजा। जलजीरा बेचने वाले ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला नशे में थी। उसे घर भेज दिया गया है। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने गांव के युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पुवायां। पुवायां के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को कोतवाली आकर बताया कि उसके पति और ससुर पंजाब में रहकर काम करते हैं। वह घर पर अकेली रहती है। गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री से अश्लील हरकतें करता रहता है। कभी रास्ते से निकलते हुए रुपये दिखाता है, तो कभी अश्लील बातें कहता है। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देता है, इससे वह और उनकी पुत्री परेशान हैं। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed