फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सेना में फर्जी कागजात पर भर्ती कराने वाले गैंग में शामिल सिपाही गिरफ्त से दूर

Tue, 09 Feb 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। सेना में फर्जी निवास प्रमाणपत्र लगाने के मामले में पुलिस अभी तक कई सवालों के जवाब नहीं तलाश सकी है। फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग से जुड़ा एक सिपाही अभी तक फरार है। पुवायां तहसील से नामांतरण बही चोरी के मामले में तीन महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सेना भर्ती मामले में आरोपियों से पूछताछ के दौरान ऐसे 34 लोगों के नाम सामने आए थे, जिन्होंने खुटार और बंडा के पते पर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए थे। ये नाम सत्यापन के लिए सेना को भेजे गए थे, लेकिन अभी तक मामला लटका हुआ है। पुवायां में तहसील से नामांतरण बही चोरी के मामले में लगभग चार माह होने को हैं, लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन

कटरा थाने का सिपाही पकड़ से बाहर
पुवायां। बंडा पुलिस और एसओजी टीम ने 11 नवंबर 2020 को फर्जी कागजों के जरिए सेना में भर्ती कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपी परमवीर सिंह, उसके पिता हुकुम सिंह, मुकेश कुमार और बंडा थाने में तैनात सिपाही मनवीर सिंह को जेल भेजा था। मीरानपुर कटरा थाने में तैनात सिपाही मूलचंद भी फर्जी कागज बनवाने वाले सुरेश सोम के गैंग से जुड़ा था। सिपाही मूलचंद्र और एक अन्य नामजद अरविंद कुमार की तीन माह में भी गिरफ्तारी न होना बड़े सवाल खड़े करता है। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सिपाही के खिलाफ कुर्की वारंट जारी हो चुका है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नामांतरण बही चोरी करने वालों का पता नहीं
पुवायां। पुवायां तहसील परिसर स्थित रिकार्ड रूम के दीपावली की छुट्टियों के दौरान 13 से 17 नवंबर के बीच ताला तोड़कर चोर खुटार की चार और सिंधौली की एक नामांतरण बही चोरी कर ली गई थी। मामले में लेखपाल इंद्रपाल की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुवायां के कोतवाली प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि अभी चोरों का पता नहीं चल सका है। विभागीय जांच में भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार के पते पर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सेना में भर्ती होने वाले गायब
खुटार। बुलंदशहर के उपेंद्र और अमन ने खुटार के मोहल्ला सरोजनी नगर का का फर्जी निवास प्रमाणपत्र लगाकर सेना में नौकरी पाई है। दोनों के फर्जी प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने का प्रयास करने के दौरान पुलिस ने 16 दिसंबर 2020 को जनपद लखीमपुर के शहबाज, अनिरुद्ध, मुकेश और खुटार के जनसेवा केंद्र संचालक आफताब खां उर्फ भूरे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में कालू सिंह, रवि सिंह, आदेश और पवन के नाम सामने आए थे, लेकिन यह लोग कहां के हैं और इनके नाम असली हैं कि नहीं, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। एसओ जसशंकर सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है।
सेना भर्ती मामले में अभी जांच चल रही है। जो आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed