{"_id":"6013140b8ebc3e2c3d40bd20","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4353155106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारीगर को बेटा अगवा करने की धमकी, मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारीगर को बेटा अगवा करने की धमकी, मांगी रंगदारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसपी से मिलने जाते उद्योग व्यापार मंडल कछल गुट से व्यापारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बेखौफ बदमाशों ने सराफा कारीगर से एक लाख की रंगदारी मांगी है, रुपये न देने पर बेटे को अगवाकर जान से मारने की धमकी दी है। कारीगर, सराफा एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एसपी से मिला। एसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के पास बंगला सरोदी मोहल्ले में रहने वाले सराफा कारीगर अब्दुल रहमान की कालीचरण रोड पर दुकान है। 26 जनवरी को दो लोग मफलर बांधकर उसके घर पहुंचे। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे थे। गेट खटखटाकर अंदर घुसे बदमाशों ने पत्नी को धमकाया कि अगर उसके पति ने बुधवार तक एक लाख रुपये रंगदारी नहीं दी तो वे उसके बच्चे को उठा ले जाएंगे। एक बदमाश ने पत्नी के सामने तमंचा लोडकर डराया भी। पत्नी ने जब मोबाइल निकाला तो उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। खौफजदा पत्नी ने घर आने पर अब्दुल को पूरी बात बताई। इसके बाद बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अब्दुल के मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें बदमाश ने कहा कि उसकी पत्नी को धमकी देने के बावजूद वह रुपये नहीं दे रहा है। अगर बृहस्पतिवार तक उन लोगों को रुपये नहीं मिले तो वे बच्चे को उठा ले जाएंगे। कारीगर को अंजाम भुगतने की धमकी दी। दहशत में आए कारीगर ने चौक सराफा यूनियन के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद तमाम व्यापारी बृहस्पतिवार दोपहर को एसपी एस आनंद से मिले। एसपी ने सीओ सिटी प्रवीण यादव को मामले की जांच सौंपी है। सीओ सिटी प्रवीण यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर फिलहाल बंद आ रहा है। पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
एसपी से मिलने वाले व्यापारियों में सचिन बाथम, सुरेंद्र सिंह सेठ, राजीव सिंह, राजीव खन्ना, अजय सिंह आदि रहे।