फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

एसपी दफ्तर में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। एसपी दफ्तर पर एक युवक मंगलवार को हाथ में पेट्रोल भरी बोतल लेकर पहुंचा और आत्मदाह की कोशिश करने लगा। कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मी दौड़कर उसके हाथ से पेट्रोल भरी बोतल छीनी और उसे जिला अस्पताल ले गए। युवक का कहना था कि उसके भाई को पुलिस ने एक विवाद में फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वह बेगुनाह है। पुलिस ने उसकी न सुनी तो उसने ऐसा किया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे का है। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवादा इंदेपुर निवासी राहुल अंगुरिया (22) पुत्र राम स्वरूप ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह करने की कोशिश की। राहुल के साथ उसी दो बहनें भी एसपी दफ्तर पहुंची थीं। राहुल के भाई को सोमवार रात चौक कोतवाली पुलिस ने एक विवाद में फायरिंग के आरोप में पकड़ा था। भाई के पकड़े जाने को लेकर राहुल बेहद नाराज था। राहुल और उसकी दोनों बहनें रात भर उसे छुड़ाने की कोशिश में लगे रहे लेकिन पुलिस ने नहीं छोड़ा तो उसने दबाव बनाने का नया तरीका अपनाया। मंगलवार को राहुल बोतल में पेट्रोल लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। उस वक्त एसपी दफ्तर में फरियादी और दूसरे लोग मौजूद थे। इसी दौरान उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश करने लगा। हालांकि एसपी दफ्तर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने समय रहते युवक के हाथ से बोतल छीन ली और हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक अपने भाई को छुड़ाने के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस पर दबाव बना रहा था। उसके भाई को एक विवाद में फायरिंग के आरोप में कोतवाली लाया गया था। युवक और उसके एक साथी बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक इससे पहले फायरिंग के आरोप जेल जा चुका है। मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed