{"_id":"5f2c4fd78ebc3e3ceb7a9e05","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly415380835","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से युवक ने नदी में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत से युवक ने नदी में लगाई छलांग, लापता
विज्ञापन
ददरौल। गुड़ से कच्च्ी शराब बनाने के आरोप में पकड़ा युवक थाने लाने के दौरान नाव से नदी में छलांग लगाकर गायब हो गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी हिरासत से भाग निकला जबकि उसके परिवार वालों ने लापता होने की बात कही है। उन लोगों ने एसपी से शिकायत कर युवक को तलाश कराने की गुहार लगाई है।
बुधवार को थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने बरेंग गांव निवासी राजीव (42) पुत्र रामपाल के घर छापा मारकर दस किलो गुड़ बरामद किया था। पुलिस का आरोप है कि गुड़ शराब बनाने के लिए रखी गई थी, जिसे बरामद किया गया है। इसके बाद छोटे भाई नरसी के साथ भरगवां बाजार जाते समय चौराहे से पुलिस ने राजीव को पकड़ लिया। बुधवार शाम पुलिस वाले उसे अपने साथ सेहरामऊ थाने ले जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव में बैठकर भरगवां नदी पार करते समय मौका पाकर राजीव नदी में कूद गया। परिवार वालों को इसकी जानकारी बरेंग गांव के राजेश ने दी। इस पर परिवार वालों ने हलका इंचार्ज को फोन किया तो हलका इंचार्ज ने राजीव के सिपाहियों से हाथ छुड़ाकर भागने की बात कही। बृहस्पतिवार को परिजन एसपी से मिले। भाई नरसी ने एसपी को बताया कि डॉक्टर ने दवा गुड़ में खिलाने को बताई थी। इस कारण 10 किलो गुड़ बाजार से खरीदकर लाए थे। परिजन का कहना है कि उन्होंने फोन करके रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन राजीव का कुछ पता नहीं चला। एसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
राजीव को कच्ची शराब बनाने के आरोप में हिरासत में लिया था और कच्ची शराब बरामद की थी। सिपाहियों ने उसे नाव में बैठाया और खुद बाइक चढ़ाने लगे तो वह नदी में कूद गया और तैरकर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी पुष्टि भी की है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कुछ रिश्तेदारियों में भी जानकारी कराई गई है। कच्ची शराब बनाने के आरोप में उसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
- नीरज सिंह यादव, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी