{"_id":"5f2c4f398ebc3e412109cfcb","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4153804193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन दल ने पकड़ी 20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन से भरी डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन दल ने पकड़ी 20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन से भरी डीसीएम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रतिबंधित पॉलीथिन का धंधा एक फिर से चल निकला है। इस पर रोक लगाने के लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल की टीम ने एक डीसीएम में ले जाई जा रही 20 क्विंटल पॉलिथीन को बरामद कर लिया। वहीं करीब तीन क्विंटल पॉलीथिन रोजा में पकड़ी गई है। रोजा में सप्लायर से 50 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल को सूचना मिली कि अजीजगंज स्थित एक ट्रांसपोर्ट से लोड होकर एक डीसीएम केरुगंज जा रही है। इसमें प्रतिबंधित पॉलीथिन है, इसे पूरे जिले में खपाया जाएगा। सूचना पर प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया के नेतृत्व में शाम करीब पांच बजे राजघाट चौकी के पास डीसीएम को पकड़ लिया। इस दौरान चालक से पूछताछ की गई लेकिन वह कुछ नहीं बता सका। डीसीएम से 20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। इसके बाद डीसीएम को नगर निगम कार्यालय में लाया गया। देर शाम तक कोई भी व्यक्ति पॉलिथीन को छुड़ाने के लिए नगर निगम नहीं पहुंचा।
वहीं दूसरी ओर सुबह के समय रोजा की मठिया कॉलोनी में एक गोदाम से तीन क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई। यह पॉलीथिन मोहम्मदी भेजी जा रही थी। पॉलीथिन को जब्त करने के साथ ही सप्लायर सोनू गुप्ता से 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल के साथ ही वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। इस संबंध प्रवर्तन दल के प्रभारी ने बताया कि पॉलिथीन को जब्त कर लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।