{"_id":"5ecffa418ebc3e90a359c8e7","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4073582155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र मंत्र के लिए चिता से अस्थियां उठा ले गए कथित तांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंत्र मंत्र के लिए चिता से अस्थियां उठा ले गए कथित तांत्रिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरौल। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव हसुआ जाजू के दो कथित तांत्रिक चिता से अस्थियां उठाकर ले गए। इसका पता लगने पर मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। आरोपी घर से फरार हैं।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव हसुआ जाजू निवासी 55 वर्षीय महिपाल की 27 मई को मौत हो गई थी। परिवार वालों ने गांव स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। बताया जाता है कि बुधवार रात्रि 1:30 बजे गांव के दो व्यक्तियों ने शमशान जाकर कुछ अवशेष चिता से उठ ले गए और गांव के पास स्थित एक बाग में तंत्र क्रिया करने लगे। 28 मई की सुबह जब मृतक महिपाल का भतीजा मुकेश कुमार श्मशान अस्थियां बीनने पहुंचा तो स्तब्ध रह गया। चिता से कुछ अवशेष गायब थे। जानकारी करने पर पता चला कि गांव में रहने वाले दो व्यक्ति तंत्र मंत्र क्रिया करने के लिए अवशेष उठाकर ले गए, जो गांव में स्थित एक बाग में तंत्र क्रिया कर रहे हैं। मुकेश और उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे तब तक दोनों आरोपी भाग चुके थे। मुकेश ने तत्काल थाना सेहरामऊ दक्षिणी जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ नीरज सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि गांव के दो व्यक्ति कुछ अवशेष लेकर चले गए थे। उनकी तलाश कराई जा रही है।