फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बीकॉम के छात्र और उसके दोस्त ने की थी शोरूम में चोरी, एक गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर। बीकॉम के छात्र और उसके दोस्त ने इलेक्ट्रानिक्स सामाने के शोरूम में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। उसके साथी की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी गौतम गुप्ता की टाउन हॉल बाजार में इलेक्ट्रनिक सामान का शोरूम है। रविवार रात गौतम के शोरूम में घुसे चोर गोलक का लॉकर तोड़कर पौने दो लाख रुपए ले गए थे। उनकी ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इस मामले ने शोरूम कर्मचारियों तथा पूर्व में काम कर चुके लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अभिषेक सिंह पुत्र नरेंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 65 हजार रुपये बरामद हुए। उसका साथी ऋषभ राठौर पुत्र महेश राठौर निवासी मौजमपुर फरार है।
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि अभिषेक सिंह शाहजहांपुर के एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी ऋषभ राठौर से दोस्ती क्रिकेट के खेलने के दौरान हुई। दीपावली से 15 दिन पहले अभिषेक सिंह ने शोरूम में काम किया था। क्रिकेट मैच हारने के बाद उसे रुपयों की जरूरत थी। तभी ऋषभ ने शोरूम में चोरी करने की सलाह दी। योजना के तहत रविवार की रात में दोनों ने पीछे से तीन मंजिल चढ़ने के बाद दुकान के दरवाजे का कुंडा तोड़ा और अंदर घुसने के बाद गोलक से रुपये निकालकर ले गए। नीचे उतरते वक्त गिरने पर उसके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed