फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

लूट की घटनाओं का कैसे हो खुलासा जब रिपोर्ट ही दर्ज नहीं

Wed, 25 Sep 2019 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
crime
भावलखेड़ा। नेशनल हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन अंतर्गत चीनी मिल मोड़ के पास 20 सितंबर को फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर के साथ हुई 57458 रुपये की लूट का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। वहीं कोतवाली चौक इलाके की आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ से टप्पेबाजों द्वारा ई-रिक्शा गायब करने के मामले में तो रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की। यही वजह है कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


केस नंबर 1
थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी निवासी सुशील कुमार यह रिक्शा चालक हैं। वह 17 सितंबर को हरदोई बाईपास चौराहे से ई-रिक्शा बुक करा कर आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ ले गया। वहां उस व्यक्ति के कहने पर सुशील रिक्शा को छोड़कर गोदाम का पता करने लगा इसी बीच वह व्यक्ति अपने दो साथियों की मदद से ई-रिक्शा लेकर भाग गया। घटना की तहरीर उसी दिन पुलिस चौकी अजीजगंज में दे दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

केस नंबर दो
जनपद रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के गांव नया गांव निवासी चंद्रपाल बरेली मोड़ स्थित माइक्रो फाइनेंस सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में बतौर फील्ड ऑफिसर कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर अपने साथी कर्मचारी कमलेश निवासी कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत के साथ रौसर कोठी एवं लालबाग से दिए गए लोन की वसूली कर वापस लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर चीनी मिल मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा लगाकर उनका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 57458 रुपए नगद, एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे। नाकामी छुपाने के लिए पुलिस ने इस मामले में महज चोरी की धाराओं में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में कोई लूट के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। लुटेरों के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। कई संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही लुटेरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं ई-रिक्शा चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
कुलदीप गुनावत, ट्रेनी आईपीएस/सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed