{"_id":"5d7fe1548ebc3e016e027c4d","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3764771153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
पुवायां के एक गांव की महिला ने बताया कि रविवार को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी। उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। रात बारह बजे के बाद गांव का रोहित उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री को सोते में दबोच लिया। आरोपी ने शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पकड़ से छुटते ही पुत्री ने शोर मचाया तो उसकी जेठानी आदि मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। कुछ ही देर बाद गांव के अरविंद कुमार, जसकरन, जसकरन की पत्नी मौके पर आए और गाली गलौज करते हुए रोहित को जबरिया छुड़ाकर ले गए। सोमवार सुबह वापस आने पर उसे मामले की जानकारी हो सकी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।