{"_id":"5d37603d8ebc3e6ca9217581","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly369774623","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कैंट जंगल में लौटा तेंदुआ, बकरे का शिकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कैंट जंगल में लौटा तेंदुआ, बकरे का शिकार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कैंट एरिया जंगल से करीब चार दिन गायब रहने के बाद तेंदुआ फिर से जंगल में लौट आया है। सोमवार रात उसने यहां एक बकरे का भी शिकार किया। हालांकि, इस बार भी वन विभाग की टीमें तेंदुआ को पिंजरे में कैद करने से चूक गईं।
कैंट एरिया जंगल में तेंदुआ को करीब 20 दिन हो चुके हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क और वाइल्ड लाइफ की टीमें उसे पकडने में जुटी हैं। इस दौरान तेंदुआ कई बार जंगल से निकल कर रिहायशी इलाकों में आ गया था। केंद्रीय विद्यालय के आस-पास भी उसे देखा गया। हाल ही में चार दिन से वह कैंट एरिया जंगल में नहीं देखा गया था। वन विभाग ने तेंदुआ पर नजर रखने को यहां आठ ट्रैकिंग कैमरे भी लगाए हैं। पिछले कई दिन से उसकी कोई गतिविधि कैमरों में भी रिकार्ड न होने से भी वन विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ रही थी। रिहायशी इलाके में उसकी मौजूदगी को लेकर चिंता थी। इस बीच सोमवार रात उसको एक बार फिर तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ। रात में उसने पिंजरे के पास बांधे गए बकरे का भी शिकार किया। प्रभारी डीएफओ एमएम सिंह का कहना है कि तेंदुए को जल्द पकड़ लिया जाएगा।