{"_id":"61b3a33095eb885b7049e695","slug":"crime-kidnap-shahjahanpur-news-bly468843451","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से घर लौट रहे छात्र के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से घर लौट रहे छात्र के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
तिलहर। तिलहर से बृहस्पतिवार देर शाम कोचिंग पढ़कर साइकिल से गांव फतेहपुर बुजुर्ग लौट रहे यश कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में तमंचे के बल पर रोक लिया। उसे खींचकर ले जाने लगे। किसी तरह चंगुल से छूटे किशोर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।
गांव फतेहपुर बुजुर्ग के प्रधान धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि उनका भांजा यश कुमार मौर्य बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। गांव राजनपुर मार्ग के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया और उसकी साइकिल छीनकर फेंक दी। चीख-पुकार करने पर बदमाश तमंचे के बल पर उसे ले जाने लगे।
धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भांजा बदमाशों के चंगुल से किसी तरह छूटकर भाग खड़ा हुआ। घर आकर यश ने घटना के बारे में बताया। इस पर ग्राम प्रधान तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजन की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।