फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crime Branch will be investigated against suspended S.O.

निलंबित एसओ के खिलाफ जांच क्राइम ब्रांच प्रभारी करेंगे

Sat, 05 Sep 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch will be investigated against suspended S.O.
शाहजहांपुर। निलंबित एसओ सुनील शर्मा के खिलाफ चल रहा यौन शोषण का मामला ठंडा नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को पीड़ित महिला बरेली जाकर डीआईजी से मिली। इधर, आरोपी के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना क्राइम ब्रांच प्रभारी करेंगे।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने कलान थाने के पूर्व एसओ सुनील शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मामला तब चर्चा में आया जब एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर 23 अगस्त को एसपी एस आनंद ने आरोपी एसओ को निलंबित कर दिया था। उस वक्त वह बंडा थाने के एसओ थे। महिला का आरोप है कि उसने पति के खिलाफ कलान थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। गुजारा भत्ता दिलाने के लिए एसओ से गुहार लगाई तो उन्होंने अश्लील बातें की थीं। एक सितंबर को एसओ का महिला से बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें निलंबित एसओ महिला से अश्लील हरकतें करते दिख रहे थे। एसपी ने इस मामले की जांच एएसपी देहात अपर्णा गौतम से कराई थी। बृहस्पतिवार को मामले में आरोपी पूर्व एसओ के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उधर, शुक्रवार को पीड़ित महिला बरेली जाकर डीआईजी से मिली। डीआईजी के सामने महिला ने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर के अफसर उसकी मदद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी दरोगा को निलंबित किया जा चुका है। उसके खिलाफ मुकदमा भी लिखा जा चुका है। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच के प्रभारी को दी गई ा के पास जो सबूत हैं विवेचक को दे सकती है। - एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed