फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crime Branch recorded statements of eight officer employees

चचुआपुर कांड : क्राइम ब्रांच ने आठ अधिकारी-कर्मचारियों के दर्ज किए बयान

Sun, 13 Mar 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch recorded statements of eight officer employees
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव चचुआपुर में 2004 में दस्यु उन्मूलन के दौरान एनकाउंटर में दो लोगों की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच ने विवेचना शुरू कर दी है। एनकाउंटर में दो ग्रामीणों की मौत के आरोप में तत्कालीन एसपी, एएसपी समेत 18 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच ने जांच की गति को बढ़ाते हुए उस समय तैनात रहे आठ अधिकारी और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

चचुआपुर निवासी रामकीर्ति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि तीन अक्तूबर 2004 को दोपहर करीब 12 बजे 17-18 पुलिसकर्मी खेत पर आए थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने धनपाल और प्रहलाद को खेत के किनारे पतेल के पास ले जाकर चार गोली मारी थी। पुलिस मुठभेड़ में दो ग्रामीणों की मौत के मामले में वादी रामकीर्ति ने न्यायालय में वाद दायर किया।
विज्ञापन

एडवोकेट हजाज हसन खां की पैरवी के बाद न्यायालय ने एनकाउंटर के 18 वर्ष के बाद एसपी, एसपी समेत 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जलालाबाद में केस दर्ज होने के बाद एसपी एस आनंद ने क्राइम ब्रांच को जांच का जिम्मा सौंपा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना कर नक्शा तैयार किया, साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम की जांच ने तेजी पकड़ ली है। केस की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए टीम ने उस समय कार्यरत रहे जांच अधिकारी एसडीएम, सीबीसीआईडी, एसआईएस आदि के अधिकारी और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। बताते हैं कि उस समय कार्यरत रहे दो मजिस्ट्रेट रिटायर हो चुके हैं। उनसे संपर्क साधना मुश्किल हो रहा है।
पुलिसकर्मियों की तलाश में पुराने अभिलेख तलाश रही क्राइम ब्रांच
चचुआपुर कांड में न्यायालय के निर्देश पर तत्कालीन एसपी सुशील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक माता प्रसाद, सीओ तिलहर मुन्नू लाल, सीओ जलालाबाद जयकरन सिंह भदौरिया, सदर सीओ आरके सिंह, रोजा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी सूबेदार सिंह, मदनापुर थाना प्रभारी राजेंद्र, जलालाबाद थाना प्रभारी हरपाल सिंह, कांट, जैतीपुर, अल्हागंज, कलान, परौर, मिर्जापुर के थाना प्रभारियों, एसओजी प्रभारी पीके सिंह, एसआई वीके सिंह और कांस्टेबल बदन सिंह के खिलाफ जलालाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया था। इनमें अधिकतर पुलिसकर्मी रिटायर हो चुके हैं। उनकी तलाश के लिए क्राइम ब्रांच विभाग के पुराने अभिलेख तलाश रही है। जिसके जरिये उनके पास तक पहुंचा जा सकें।

18 पुलिसकर्मियों पर एनकाउंटर के मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। चूंकि, यह मामला काफी पुराना है। दोबारा से जांच हो रही है। ऐसे में थोड़ा समय लग रहा है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed