फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime,arrest,charas smuggler

पुलिस ने साढ़े 17 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime,arrest,charas smuggler
रोजा पुलिस की गिरफ्त में तीन मादक पदार्थ के तस्कर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसटीएफ, एसओजी और रोजा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात 10.50 बजे भावलखेड़ा सीएचसी तिराहे से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को साढ़े 17 किलो चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार बबलू कुमार सोनकर, रामकुमार निवासी ग्राम किसुआपुर, थाना नानपारा, बहराइच और मो. हनीफ निवासी अल्लापुखा मौजा कुरवारी, थाना मटेरा, बहराइच ने बताया कि वे लोग बॉर्डर पार कर नेपाल से चरस लेकर आते हैं। बरामद चरस वे लोग सहारनपुर में रहने वाले एक डॉक्टर को देने जा रहे थे। वह उन लोगों को सुबह सहारनपुर रोडवेज बस स्टैंड पर मिलता। वे लोग सहारनपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने कबूला है कि इससे पहले भी वे लोग कई बार बॉर्डर पार कर नेपाल से चरस लाकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी उप्र में सप्लाई कर चुके हैं। तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के पास से एक नेपाल का सिम भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed