फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crimc

अपने पक्ष में मतदान न करने पर मार दी गोली

Sat, 01 May 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
crimc
निगोही। पक्ष में मतदान न किए जाने से खफा प्रत्याशी ने अपने चार साथियों के साथ युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या की कोशिश की। गोली युवक के सीने में लगी है। पिता की ओर से पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी रामपाल किसान हैं। गांव के ही रहने वाले आशीष कुमार प्रधान पद के और उनके सगे भाई मुनेंद्र कुमार निगोही प्रथम वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। 29 अप्रैल को मतदान चल रहा था। आशीष कुमार, मुनेंद्र कुमार रामपाल के दरवाजे पर आए और कहा कि इस चुनाव चिह्न पर मतदान करना है। तभी रामपाल ने कहा कि वह किसी दबाव में वोट नहीं देगा, अपनी मर्जी से वोट देगा। इससे नाराज आशीष कुमार, मुनेंद्र कुमार ने उसे पीट दिया और कहा कि बाद में देख लेंगे।
विज्ञापन

रामपाल ने पुलिस को बताया कि मतदान के बाद 29 अप्रैल की रात 10 बजे उसका बेटा रिंकू, पप्पू, पत्नी सूरजमुखी अपने दरवाजे के सामने पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी आशीष कुमार, मुनेंद्र कुमार, आदर्श प्रताप, श्रीकृष्ण आ गए और एक राय होकर जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली रिंकू के दाहिनी ओर सीने में लगी। खून से लथपथ 25 वर्षीय रिंकू जमीन पर गिर गया। पिता रामपाल की दी तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को उपचार के लिए निगोही सीएचसी भेजा गया जहां से रिंकू को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पिता की दी तहरीर पर आशीष कुमार सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी जल्द जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed