{"_id":"5ed6933b8ebc3e903b731ea0","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly4078983113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने के दौरान तमंचे से चली गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने के दौरान तमंचे से चली गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। मंगलवार दोपहर खंडहर चौकी क्षेत्र के गांव शेरपुर चुरघुटी में एक युवक के पेट में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना के समय युवक नशे में था और तमंचे से खिलवाड़ करने के दौरान गोली चल गई जो उसके पेट मे जा घुसी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक अपने माता पिता का इकलौता लड़का था।
जानकारी के अनुसार इस गांव के निवासी ओमपाल का लड़का 25 वर्षीय रामू दोपहर बाद करीब तीन बजे के समय घर पहुंचा उस समय उंसकी पत्नी रजनी घर के बाहर पास पड़ोस की महिलाओं के साथ बैठी थी जबकि पिता खेत पर था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर रजनी घर के अंदर पहुंची वहां कमरे में रामू खून से लथपथ पड़ा था। आवाज सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायल रामू को जलालाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओमपाल ने बताया कि रामू कहीं से शराब पीकर घर में आया था उसकी किसी से कोई बातचीत भी नही हुई। अंदर जाकर उसने स्वयं गोली मार ली या धोखे से लग गई, उसे जानकारी नही है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि जांच में पता लगा है कि घर आने के दौरान रामू के पास तमंचा था जिससे छेड़छाड़ के दौरान अचानक गोली चल गई जो उसके पेट मे जा लगी। शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के कोई भाई और बहन नही है। करीब दो साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के गांव उइला थाथरमई निवासी रजनी के साथ हुई थी। उसके एक डेढ़ साल की बच्ची रुपा है। रामू की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।