फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crackdown on unregistered e-rickshaws; 130 verified.

Shahjahanpur News: बिना पंजीकृत ई-रिक्शों पर शिकंजा, 130 का सत्यापन

Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on unregistered e-rickshaws; 130 verified.
शाहजहांपुर में सरिया लदे ई-रिक्शे का चालान करते टीएसआई। स्रोत: पुलिस - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। शहर में बिना पंजीकरण और नंबर के संचालित ई-रिक्शों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को खिरनीबाग और बरेली मोड़ पर कैंप लगाकर ई-रिक्शों का सत्यापन किया गया। पूरे दिन में 130 ई-रिक्शों का सत्यापन हुआ।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, बिना नंबर के ई-रिक्शे मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शों पर अंकुश लगाने के साथ शहर में जाम की समस्या को कम करना है। सत्यापन के दौरान ई-रिक्शों के दस्तावेज भी जांचे गए।
विज्ञापन

सीओ यातायात रणवीर सिंह और टीएसआई विनय पांडेय ने अभियान के दौरान ई-रिक्शे पर सरिया लादकर ले जा रहे चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा सीज कर दिए। सीओ ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों से पंजीकरण कराने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
यातायात के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 1562 चालान
शाहजहांपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शनिवार और रविवार को चलाए गए दो दिवसीय चेकिंग अभियान में पुलिस ने 1562 चालान किए। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई।

मदनापुर, सिंधौली, खुटार और पुवायां थाना क्षेत्रों के टोल प्लाजा समेत प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

शराब पीकर वाहन न चलाने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई। सीओ यातायात रनवीर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर 22 चालकों के चालान किए गए। प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग करने पर 38 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं, मॉडिफाइड साइलेंसर के भी दो चालान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed