फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CPR for the arrest of those accused of murder picketing

दंपति हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना

Mon, 03 Aug 2015 08:23 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 03 Aug 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
CPR for the arrest of those accused of murder picketing
पुवायां क्षेत्र के गांव बेला छेदा मेें रामलड़ैते और उनकी पत्नी प्रभा देवी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में मृतक के भाई शिवशंकर और परिवार के अन्य लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस बाबत डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस ने केवल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य नामजद आरोपियों को सत्ता पक्ष के एक नेता के दबाव में पकड़ने से कतरा रही है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गांव बेला छेदा निवासी रामलड़ैते और उनकी पत्नी प्रभा देवी की गत 28 अप्रैल की रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर और बांका प्रहार करके हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई शिवशंकर ने लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थानांतर्गत गांव अटसार निवासी ओमप्रकाश और आनंद प्रकाश पुत्रगण रामसागर, अवनीश पुत्र आनंद प्रकाश, आदित्य पुत्र ओम प्रकाश और गांव बेलाछेदा निवासी वीरेंद्र कुमार, राम बिहारी और सुआलाल के खिलाफ पुवायां कोतवाली में धारा 147, 148, 149, 307, 452 और 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसलिए भड़का मृतक के परिवार का गुस्सा
डबल मर्डर के संगीन मामले में पुलिस ने केवल अवनीश को गिरफ्तार करके जेल भेजा और बाकी अभियुक्तों को फरार बताकर उनकी गिरफ्तारी नहीं की। इस बीच, पीड़ित परिवार को पता चला कि पुवायां में सत्ता पक्ष के एक नेता के इशारे पर पुलिस विवेचना के बहाने शेष अभियुक्तों का बचाव करके उन्हें मुकदमे से बाहर निकालना चाहती है। इस पर शिवशंकर ने एसपी से भेंट की। कोई नतीजा नहीं निकलने पर 20 जून को डीआईजी के समक्ष उपस्थित होकर फरियाद की। इसके बावजूद पुलिस और मुल्जिमानों ने पीड़ित परिवार को ही धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मुल्जिमों को हो चुकी आजीवन कारावास सजा
डीएम के नाम दिए ज्ञापन में शिवशंकर ने कहा है कि अभियुक्त वीरेंद्र, राम बिहारी और सुआलाल को हत्या के दो अन्य मुकदमों में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। इन सभी पर कई न्यायालयों में मारपीट और गैंगस्टर के मुकदमे विचाराधीन हैं। यह सभी उनकी और गांव के अन्य कई अन्य लोगों की हत्या की फिराक में घूम रहे हैं। इसकी जानकारी पुवायां पुलिस को भी है। अभियुक्तों को जल्दी गिरफ्तार नहीें किया गया तो वे फिर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। धरना में गौरीशंकर, श्रीकांत, शिवा, जूली, अंजली, रामसागर, राधेश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed