फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cowshed building three billions

गौशाला निर्माण को तीन करोड़ रुपये मिले

Fri, 02 Dec 2016 11:30 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
लोगों को आवारा पशुओं से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आवारा और बीमार पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। शासन की मंजूरी के बाद पुवायां में गौशाला बनवाए जाने के लिए तीन करोड़ की धनराशि रिलीज कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि नगर में आवारा घूम रहे पशु एक बड़ी समस्या हैं। इनसे निजात पाने का तरीका मिल गया है। नगर पालिका की ओर से जेवां रोड पर डेढ़ एकड़ जमीन पर तीन करोड़ की लागत से गौशाला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। गौशाला बनाने को धनराशि भी रिलीज कर दी गई है। जल्द ही गौशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खुटार के गांव टाह खुर्द कलां में राजकीय गोसदन है। गोसदन के नाम 383 एकड़ जमीन है। मगर यहां पशुओं की हालत बेहद दयनीय है। अब तहसील क्षेत्र में दूसरी गौशाला बनने से पशुओं को रखने का नया ठिकाना मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर पार्क और बारातघर को भी मंजूरी
पुवायां। नगर पालिका क्षेत्र में एक बारात घर बन चुका है। शासन से दूसरा बारातघर बनाने को मंजूरी मिल गई है। यह बारातघर मोहम्मदी रोड पर बनेगा। इसके अलावा पुवायां तहसील के लोगों को नए साल के तोहफा में वाटर पार्क भी मिलेगा। पुवायां के मोहल्ला कटरा बाजार में छह करोड़ की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण कर वाटर पार्क बनाया जाएगा। इसे भी शासन ने मंजूरी दे दी है। दोनों कार्यों केे लिए धनराशि जल्द रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed