फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cow died in cow shelter, animals took away the dead body

Shahjahanpur News: गोआश्रय स्थल में गाय मरी, शव को नोंच ले गए जानवर

Sun, 10 Sep 2023 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cow died in cow shelter, animals took away the dead body
गोआश्रय स्थल में दस दिन में दूसरी गाय की मौत, अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। देखरेख के अभाव में गोआश्रय स्थलों का बुरा हाल है। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपापुर के चकरैना में बने गोआश्रय स्थल का आया है, जहां दो दिन पहले मरे गोवंश को दफनाया नहीं गया। ऐसे में उसके शव का काफी हिस्सा सियार और कुत्ते नोंच ले गए। ग्रामीणों के अनुसार यहां दस दिन में दूसरी गाय मरी है।

बीते साल इस गोआश्रय स्थल में मृत गाय के शव को कुत्ते के नोंचे लेजाने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लिया था। तब कुछ समय व्यवस्था दुरुस्त रहीं, लेकिन अब एक बार फिर यहां स्थिति खराब हो गई है। मौजूदा समय में यहां कुल 42 गोवंश हैं। जिन्हें खिलाने के लिए हरा चारा भी नहीं है।
विज्ञापन

यहां सूखा भूसा खाने से गाय कमजोर होकर बीमार हो गईं हैं और देखरेख के अभाव में दम तोड़ रहीं हैं। गोपालक फकीरे ने बताया कि 10 दिन पहले जो गाय मरी वह बीमार थी। सुबह उसे दफना दिया गया, लेकिन बाद में दूसरी गाय की मौत होने पर उसके शव को नहीं दफनाया गया। ऐसे में उसके शव का काफी हिस्सा कुत्ते और सियार नोंच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
एक एकड़ जमीन पर चारे के लिए नहीं बोई जाती फसल
गोआश्रय स्थल के परिसर में एक एकड़ से ज्यादा जमीन है। यह जमीन जानवरों के हरे चारे की व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराई गई है। लेकिन फसल नहीं बोई जाती। मौजूदा समय में जमीन पर जंगली घास खड़ी है। यदि हरे चारे को बोने की व्यवस्था कराई जाए, तो जानवरों को सूखे भूसे से पेट नहीं भरना पड़ेगा।
----
गोआश्रय स्थल का किया जा रहा विस्तार
गोआश्रय स्थल की क्षमता बढ़ाकर यहां और जानवरों को रखने के लिए पिछले हिस्से में एक और टिन शेड डलवाया जा रहा है। साथ ही भूसा रखने के लिए भी पक्का निर्माण कराया जा रहा है। यहां 42 जानवरों की देखरेख के लिए केवल दो लोग है, जिनमें फकीरे और उसकी पत्नी सुशीला देवी शामिल हैं। जबकि जानवरों की संख्या चार दर्जन है। फकीरे ने बताया कि पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिला है। प्रधान और सचिव कोई सुनवाई नहीं कर रहे।

-
गोआश्रय स्थल में गाय के मरने और जानवरों के उसके शव से मांस नोचे लेजाने के संबंध में जानकारी नहीं है। बीडीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए जाएंगे। यहां व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।


- रविंद्र कुमार, एसडीएम, जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed