{"_id":"6907b76d4d60bd24460a310d","slug":"court-summons-11-people-including-sdm-naib-tehsildar-to-present-their-side-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156659-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसडीएम, नायब तहसीलदार सहित 11 लोगों को पक्ष रखने के लिए कोर्ट का समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसडीएम, नायब तहसीलदार सहित 11 लोगों को पक्ष रखने के लिए कोर्ट का समन
विज्ञापन
खुटार। सिविल जज पुवायां ने अवमानना के एक मामले में एसडीएम सहित 11 लोगों को कोर्ट में पक्ष रखने के लिए समन जारी किया है।
गांव राैतापुर कलां के स्वर्ण सिंह नामधारी ने सिविल जज पुवायां के न्यायालय में जमीन के मामले में एक वाद दायर किया था। कोर्ट से विपक्षी लोगों को स्वर्ण सिंह के कब्जा दखल में हस्तक्षेप से रोका गया। आदेश की प्रति डीएम को दी गई, जिस पर डीएम ने खुटार के थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
स्वर्ण सिंह ने कोर्ट में दाखिल याचिका में बताया कि 18 अक्तूबर को कानूनगो और लेखपाल ने पूर्व के आदेश की जानकारी होने के बाद भी दूसरे पक्ष के लोगों को खेत जोतवा दिया। श्रमिक भगाकर पिलर उखाड़ दिए गए और कुछ सामान भी गायब कर दिया गया।
स्वर्ण सिंह ने कोर्ट को बताया कि कानूनगो और लेखपाल ने उनसे कहा कि एसडीएम ने उनको आदेश दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने भी वादी से अभद्रता की। सिविल जज ने दूसरे पक्ष के गांव चमराबोझी के कश्मीर सिंह, हरदयाल सिंह, संदीप सिंह, सोनू, शाहजहांपुर के सुशील तुली, एसडीएम, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, दरोगा प्रांजल यादव और सिपाही आदित्य वर्मा को पक्ष रखने के लिए समन जारी किया है।