{"_id":"5e28ae038ebc3e4adc1eed9a","slug":"court-shahjahanpur-news-bly3930815176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजी और कचहरी की बढ़ी सुरक्षा, पेशी पर आने वाले लोगों के लिए तय हुए गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजी और कचहरी की बढ़ी सुरक्षा, पेशी पर आने वाले लोगों के लिए तय हुए गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जजी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। इसके लिए वकीलों और तारीख पेेशी पर आने वाले लोगों और जेल से पेशी पर लाए जाने वाले अभियुक्तों के लिए अलग-अलग गेट से एंट्री होगी। इस प्रक्रिया को आज से लागू कर दिया गया।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जजी कचहरी चौराहे के पास एक नंबर गेट पर नोटिस चस्पा किया गया है कि इस गेट से केवल अधिकारीगण और कर्मचारीगण ही प्रवेश करेंगे। वहीं गेट नंबर दो वकीलों के मुंशी, लिपिक व वादकारीगणों के लिए आने-जाने के लिए खोला गया है। जबकि गेट नंबर चार से वकीलों के प्रवेश के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं गेट नंबर छह अभियुक्तगणों और वादकारीगणों के आने-जाने के लिए रखा गया है। इससे पहले जजी कचहरी मेे आने वाला व्यक्ति किसी भी गेट से आ जा सकता था। बुधवार को सुरक्षा की दृष्टि से इस नियम को पूरी तरह से लागू कर दिया गया। गेट नंबर दो पर वादीगणों की लाइन लगी रही तो चेकिंग के बाद आगे बढ़ते रहे।