फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Court security beefed up after threats, with security personnel on high alert

Shahjahanpur News: धमकी के बाद और बढ़ाई गई कचहरी की सुरक्षा, सतर्क रहे सुरक्षाकर्मी

Sat, 14 Feb 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Court security beefed up after threats, with security personnel on high alert
कचहरी में आने वालों की चेकिंग करते सुरक्षाकर्मी। संवाद - फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।
शाहजहांपुर। अयोध्या और वाराणसी समेत 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट की धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया है। इस दौरान शाहजहांपुर कचहरी में भी पुलिस सतर्क रही। दिनभर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों का कचहरी में आना-जाना रहा। परिसर की गहनता से तलाशी की गई। मुख्य गेट पर सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी परिसर में भ्रमणशील रहे। वहीं, सीसी कैमरों से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

अलर्ट जारी होते ही कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया। सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए। बिना चेकिंग किसी को भी कचहरी में प्रवेश नहीं दिया गया। कलक्ट्रेट के सामने वाले गेट से चेकिंग कर सिर्फ अधिवक्ताओं को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कचहरी में शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के मद्देनजर पहले से ही पुलिस सतर्क थी। शुक्रवार को मेल के बाद सभी गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगा दिए गए। दोपहर बाद अधिकारियों ने भी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। साथ ही सिविल ड्रेस में लगे सुरक्षाकर्मियों ने हर आने-जाने वाले पर नजर रखी। संदिग्ध लगने पर उन्हें रोककर पूछताछ की। कुछ साल पूर्व कचहरी में एक वकील की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से कचहरी की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कचहरी की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर चेकिंग की जाती है। बिना चेकिंग किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। कचहरी की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।

कचहरी में आने वालों की चेकिंग करते सुरक्षाकर्मी। संवाद

कचहरी में आने वालों की चेकिंग करते सुरक्षाकर्मी। संवाद- फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।

कचहरी में आने वालों की चेकिंग करते सुरक्षाकर्मी। संवाद

कचहरी में आने वालों की चेकिंग करते सुरक्षाकर्मी। संवाद- फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed