{"_id":"6898e9a51f9d31d033088087","slug":"couple-and-children-drowned-in-flood-water-mother-died-search-for-four-year-old-daughter-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150167-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बाढ़ में बहे बाइक सवार दंपती और दो बच्चे, महिला की मौत, चार साल की मासूम लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बाढ़ में बहे बाइक सवार दंपती और दो बच्चे, महिला की मौत, चार साल की मासूम लापता
Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
सार
मिर्जापुर थाना क्षेत्र में जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर बाढ़ के पानी में बाइक सवार दंपती दो बच्चों समेत बह गए। लोगों ने बाइक सवार व उसकी एक बेटी को मौके पर बचा लिया गया। महिला व उसकी चार साल की बच्ची पानी में डूब गई। कुछ देर बाद महिला का शव मिल गया।
विज्ञापन
मिर्जापुर में मौके का निरीक्षण करते सीओ जलालाबाद व लगी भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव धियरपुरा स्थित जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार को बाइक सवार दंपती अपने दो बच्चों समेत बाढ़ के पानी में बह गए। हाईवे पर मौजूद लोगों ने युवक और एक बेटी को बचा लिया। महिला व उसकी चार साल की बच्ची पानी में बह गए। महिला का शव खोज लिया गया है। बच्ची की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के चौकी गांव निवासी 35 वर्षीय पाल सिंह रक्षाबंधन पर पत्नी रोली देवी (34 वर्ष), पांच वर्षीय बेटी सोनम, चार वर्षीय बेटी काजू के साथ मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में अवधेश कुमार के घर स्थित ससुराल आए थे।
विज्ञापन
बाइक समेत पानी में बहे
रविवार दोपहर करीब दो बजे पाल सिंह पत्नी व बच्चों को बाइक पर बैठाकर घर जाने के लिए निकले। स्टेट हाईवे पर बाढ़ के तेज बहाव से निकलने का प्रयास किया। पानी की तेज गति के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पत्नी-बच्चों समेत पानी में बह गए। इस बीच सड़क किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पाल सिंह व उनकी बेटी सोनम को बचा लिया, लेकिन रोली देवी व उनकी बेटी काजू बाढ़ के पानी में बह गईं। ग्रामीणों ने पानी में कूदकर काफी मशक्कत के बाद रोली देवी को बाहर निकाला। उनकी मौत हो चुकी थी। बेटी काजू का देर शाम तक सुराग नहीं लगा था।
कहां चली गई मेरी पत्नी और बच्ची...
त्याहोर पर हुए हादसे ने पाल सिंह के परिवार की खुशियां छीन ली। पत्नी और बच्ची के पानी में बह जाने पर पाल सिंह सदमे में आ गए। पत्नी के शव को देखकर वह बिलख पड़े। बोले कि पत्नी व बच्ची कहां चले गए। ग्रामीणों ने उसे सांत्वना देकर शांत कराया।
सीओ जलालाबाद अजय राय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बच्ची की तलाश की जा रही है।
त्याहोर पर हुए हादसे ने पाल सिंह के परिवार की खुशियां छीन ली। पत्नी और बच्ची के पानी में बह जाने पर पाल सिंह सदमे में आ गए। पत्नी के शव को देखकर वह बिलख पड़े। बोले कि पत्नी व बच्ची कहां चले गए। ग्रामीणों ने उसे सांत्वना देकर शांत कराया।
सीओ जलालाबाद अजय राय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बच्ची की तलाश की जा रही है।